डेविड वॉर्नर ने तोड़ा, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड।  

डेविड वॉर्नर की गिनती दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। उन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I मैचों में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम के लिए बल्लेबाजी आक्रमण में अहम कड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 102 मैचों में 3020 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। 

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बनाए। टीम के लिए आंद्रे रसेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए। लेकिन इस मैच में सिर्फ डेविड वॉर्नर ने रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डेविड वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14वां रन बनाते ही T20I में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 102 पारियों में 3000 T20I रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे कर दिया है। रोहित ने T20I की 108 पारियों में 3000 रन बनाए थे। अब वॉर्नर ने रोहित शर्मा को पीछे कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब जॉन चार्ल्स सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद काइल मेयर्स सिर्फ 11 रन बना पाए। रोवमैन पॉवेल ने 21 रन, रदरफोर्ड ने 67 रन और आंद्रे रसेल ने 71 रन बनाए। रसले और रदरफोर्ड के बीच छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई। रसेल और रदरफोर्ड की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ही वेस्टइंडीज की टीम बड़ा स्कोर बना पाई।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स