पुलिस के साथ झड़प में घायल हुए किसान, राहुल गाँधी ने करी घायल किसानो से फ़ोन पर बात।   

किसान आंदोलन के बिच अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने को लेकर बॉर्डर पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस लागातार इन लोगों को वापस करने की कोशिश में लगी हुई है। इन सब के बीच किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हालात बेकाबू होते दिखे। जिसमें कई किसान घायल हो गए। इन घायल किसानों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फोन पर बातचीत की। ये किसान बॉर्डर पर पुलिस के साथ झड़प में मंगलवार को घायल हो गए थे। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसानों को एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा था किसान भाइयों के लिए ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को स्वामीनाथन कमीशन के मुताबिक हर फसल पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। 

पहले शंभू बॉर्डर फिर उसके बाद जींद बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। इस दौरान द्रोण से आंसू गैस के गोले भी दागे गए।  उग्र हुए किसानों से बॉर्डर पर बने एक ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ दी। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के समर्थन में कहा था कि ये किसान कुछ और नहीं मांग रहे, सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं। इन्ही मांगों को लेकर जब वो दिल्ली जा रहे हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स