आगरा: एक सनसनी खुलासा, जान कर हो जायेंगे हैरान।
दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- योगी जी इन्हें आसाराम की तरह जिंदगी भर जेल में रखो।
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया है। मौत को गले लगाने से पहले खुलासा किया है और एक सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा है। घटना आगरा के जगनेर की है। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए संस्था के 4 लोगों को भी शामिल किया है। उन्होनें लिखा है कि, 'योगी जी इन आरोपियों को आसाराम बापू की तरह उम्रकैद की सजा दिलाना ज़रूरी है। सुसाइड नोट में चारों आरोपियों पर पैसे हड़पने के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं।
8 साल पहले ली थी ब्रह्माकुमारी की दीक्षा
पुलिस के मुताबिक एकता और शिखा ने 8 साल पहले ब्रह्माकुमारी की दीक्षा ली थी। दीक्षा के बाद उनके परिवार ने जगनेर में ब्रह्माकुमारी केंद्र बनवा दिया था, जिसमें दोनों रह रही थीं। मृतक बहनों में से शिखा (32) ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है, शिखा ने सुसाइड में दोनों बहनों के पिछले एक साल से परेशान होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद, नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को ठहराया है।
सुसाइड नोट में एकता ने लिखा, 'नीरज ने केंद्र में रहने का आश्वासन दिया था। लेकिन केंद्र बनने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। एक साल तक हम बहनें रोती रहीं। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने कहा कि, आरोपियों ने बहुतों के साथ गलत किया है। किसी से पैसे लिए और उसी पर केस कर दिया।
इन चारों हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सब सबूत आश्रम में रखे हैं। प्लीज हमें गलत ना समझा जाए। हमें धोखा मिला है। इसके (आरोपी) पास हमारे 25 लाख रुपए हैं। 7 लाख मेरे पापा ने प्लॉट दिलवाया था, उसे बेंच कर दिए थे।
















































































Leave Your Message