रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से रिवील हुआ अर्जुन कपूर का खतरनाक लुक।

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' काफी धांसू और धमाकेदार होने वाली है। इस फिल्म में एक नहीं बल्की 6 सुपरस्टार एक साथ धमाका करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी पहले से भी ज्यादा दमदार और मसालेदार होगी। अजय देवगन ,दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे कई सितारे इस फिल्म में धमाका करते नजर आएंगे। सिंघम अगेन' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सिंघम' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मी लोगों को काफी पसंद आई थीं। अब एक बार फिर सिंघम का तीसरा पार्ट आने वाला है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है। वहीं अब हाल में ही  फिल्म से अर्जुन कपूर का भी लुक रिवील कर दिया गया है। जिसमें वो काफी धांसू दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन इस लुक में इतने खूंखार दिख रहे हैं तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस उनके इस लुक को देखकर काफी सरप्राइज हो गए हैं। 

अर्जुन कपूर का ये लुक रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर की 'सिंघम अगेन' से दो फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें से पहली फोटो में अर्जुन कपूर हाथ में हथियार, चेहरे पर खून के निशान और डरावनी हंसी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक दूसरे को घूरते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है  'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है। लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं- इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर!'वहीं रोहित के अलावा अर्जुन कपूर ने भी अपनी झलक साझा कर इंस्टाग्राम पर लिखा सिंघम का विलेन। हिट-मशीन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं सातवें आसमान पर हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही होगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स