वैलेंटाइन डे पर, तेजस्वी ने करण से बांधी दिल की डोर।
टीवी एकट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक फेमस कपल है। दोनों के प्यार की शुरुरात बिग बॉस 15 से हुई थी। इस शो में ही दोनों की बीच प्यार हुआ था। और बहार निकलने बाद भी वो दोनों अभी तक एकसाथ है। और अपनी इसी कपल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में रहते है। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करण के साथ वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में करण और तेजस्वी एक चेन से बंधे नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपना लव इस चेन से एक-दूसरे को बांधकर शेयर किया है।तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। काफी लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजस्वी-करण की फोटोज काफी वायरल होती हैं। इस वैलेंटाइन डे पर तेजस्वी ने करण को चेन से बांध लिया। वीडियो में करण उस चेन को अपना ब्रैसलेट बता रहे हैं। वहीं करण अपना ब्रैसलेट लेने की कोशिश करते हैं तो तेजस्वी अपना हाथ पीछे खींच लेती हैं। एक्टर करण कुंद्रा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर तेजस्वी के साथ में कई फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में कपल काफी रोमांटिक नजर आ रहा है। करण ने पोस्ट में अपने प्यार को वैलेंटाइन डे भी विश किया है। तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम स्टोरी के वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जब आपका वैलेंटाइन अपना माइंड चेंज करने की कोशिश करे। इस वजह से तेजस्वी ने करण को खुद से बांध लिया। वहीं तेजस्वी वीडियो में कहती हैं कि अब हम साथ हैं।
















































































Leave Your Message