रोहित शर्मा की कप्तानी टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का किया फैसला।   

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाना है, जिसके लिए टॉस हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। मुकाबले के ज़रिए सरफराज़ खान और ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। टेस्ट के साथ-साथ दोनों ही खिलाड़ी अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू भी कर रहे हैं। तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने कुल चार बदलाव किए हैं। पिछले मैच में टीम का हिस्सा न रहने वाले मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं अक्षर पटेल और मुकेश कुमार बाहर हुए हैं। इसके अलावा सरफराज़ और ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया है।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमने कुछ चार बदलाव किए हैं।  कुछ इंजरी और कुछ लड़के वापस आ रहे हैं। दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। सिराज और जडेजा वापस आए हैं।  अश्रर और मुकेश बाहर हुए हैं। पिछले दो मैचों के मुकाबले पिच अच्छी दिख रही है। राजकोट अच्छी पिच के लिए जाना जाता है, लेकिन आगे बढ़ते हुए ये खराब होती जाएगी। लड़के खड़े हुए और जब ज़रूरत थी उन्होंने टीम के लिए काम पूरा किया। अगले तीन मैच भी उतने ही उत्साहित होंगे, जितने पहले  दो थे। हमें अपना ध्यान यहां रखने और ये देखने की ज़रूरत है कि कैसे अच्छा कर सकते हैं। 

टॉस के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा हम भी पहले बैटिंग करते। जब आप मज़े कर होते हैं तो वक़्त उड़ जाता है (100वां टेस्ट खेलने पर). यह सीरीज़ दोनों टीमों की झलक रही है। पहले दो टेस्ट में हम जिस तरह चीज़ों से गए, उससे बहुत खुश हैं।  हमारे पास अच्छा ब्रेक था, सभी को रिलैक्स करने का मौका दिया। कोई क्रिकेट नहीं था, यह बहुत अच्छा था। इतने लंबे वक़्त तक यहां रहना शारीरिक और मानसिक रूप से दोनों मांग है।  पैर ऊपर करके क्रिकेट से दूर रहने का अच्छा मौका था। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स