अंकिता लोखंडे अपने पति को छोड़कर, किसी और के साथ वैलेंटाइन डे मनाती आई नज़र।
अंकिता लोखंडे एक टीवी एकट्रेस है। जिन्हे हाल ही में बिग बॉस 17 में देखा गया था। उनके पति का नाम विक्की जैन है। इस दौरान शो में अंकिता की निजी जिंदगी की खूब चर्चा हुई। खासतौर पर उनके पति के साथ उनके झगड़े खूब लाइमलाइट में रहे। वहीं अंकिता इस शो की फाइनलिस्ट में से एक थीं।
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का सभी प्यार करने वाले कपल्स इस दिन का को इंतज़ार रहता है। 14 फरवरी को आम से लेकर खास तक सभी ने अपने पार्टनर के साथ प्यार भरा दिन यानी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। लेकिन अंकिता लोखंडे इस खास मौके पर अपने पति को छोड़कर किसी और के साथ वैलेंटाइन डे मनाती नजर आईं। इतना ही नहीं अंकिता ने वहां मौजूद पैप्स को ये भी बताया कि उनका वैलेंटाइन कौन हैं। दरअसल विक्की जैन इन दिनों अपने होमटाउन बिलासपुर गए हुए हैं। इस वजह से अंकिता वैलेंटाइन डे पर उनके साथ नजर नहीं आईं। लेकिन उन्होंने इस खास दिन को पति के बिना ही एंजाॅय किया। जानिए आखिर कौन है वो जिसके साथ अंकिता ने मनाया वैलेंटाइन।अंकिता ने इस बार अपना वैलेंटाइन अपने मायके वालों के साथ सेलिब्रेट किया। वो अपनी नानी, मासी और मम्मी के साथ इस खास मौके पर डिनर के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचीं, जिसका एक वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान अंकिता ने पिंक कलर की डेनिम ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इस दौरान अंकिता ने पैपराजी से बात भी की और उन्होंने अपने वैलेंटाइन के बारे में भी बताया। जब पैपराजी ने अंकिता से उनके वैलेंटाइन डे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- मेरी वैलेंटाइन मेरी नानी हैं। उसके बाद उन्होंने नानी और मासी को पैप्स से मिलवाया और सबने जमकर मीडिया के सामने पोज दिए।
















































































Leave Your Message