राहुल गाँधी ने किया सवाल, किसके लिए हो रहा है विकास।   

किसान आंदोलन जैसा की हमारे देश में चल रहा है। सयुंक्त किसान मोर्चा अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए यह आंदोलन जारी  किया है। इसमें राहुल गाँधी भी किसानो को भरपूर सहयोग दे रहे है। इसके चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जुबानी प्रहार किया है। राहुल ने शुक्रवार  16 फरवरी को बिहार के सासाराम में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सब कुछ कारोबारी गौतम अडानी को दिया जा रहा है, लेकिन किसानों और युवाओं की कोई बात नहीं हो रही है। सिर्फ और सिर्फ अडानी की बात हो रही है। वह ऐसे समय पर किसान पंचायत को संबोधित कर रहे हैं, जब किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। किसान पंचायत में अन्नदाताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने सवाल किया कि सबसे पहले ये पूछना चाहिए कि विकास किसके लिए हो रहा है। हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। सबसे पहले सरकार से ये पूछा जाना चाहिए कि किसके लिए विकास हो रहा है और किस प्रकार का हो रहा है। आप लोगों ने मुझे यहां बताया है कि जिस चीज को यहां विकास कहा जा रहा है वो किसान विरोधी है। वो मजूदर और छोटे व्यापारी का विरोधी है। फिर ये कैसा विकास हुआ है। 

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल के मुताबिक, एक तरफ किसान को सही रेट नहीं मिलता है, दूसरी तरफ किसान की जमीन खरीदी जा रही है। हम देश के विकास के खिलाफ हम नहीं है। हम यह सवाल उठा रहे हैं कि विकास किस प्रकार का हो रहा है और किसके लिए हो रहा है।  उन्होंने कहा कि सरकार जिसे विकास कह रही है- वह किसान विरोधी और मजदूर विरोधी है। विकास के नाम पर सारी चीजें अडानी को सौंपी जा रही हैं। यह विकास नहीं है, चोरी है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स