देश नहीं बल्कि विदेश में होगा, अनुष्का और विराट के सेकंड बेबी का वेलकम।
भारतीय क्रिकटर विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 में इटली में हुई थी। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैम्पू ऐड के दौरान हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ने लगा और दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि पिछले लंबे समय से ये जोड़ी अपने दूसरे बेबी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। लेकिन अभी तक कपल ने इस पर कोई ऑफिशिय अनाउंसमेंट नहीं की है। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया से ये हिंट मिल रहा है कि कपल अपने सेकंड बेबी का वेलकम देश में नहीं बल्कि विदेश में करेंगे।बता दें कि 2020 में विराट कोहली ने अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं जनवरी 2021 को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका कोहली है। हांलाकि अभी तक कपल ने बेटी का फेस मीडिया में रिवील नहीं किया है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं।
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर एक पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'बस अब कुछ दिनों में एक बेबी जन्म लेने वाला है। अब देखना ये है कि क्या वे अपने पिता की तरह क्रिकेटर बनता है या फिर वह अपनी मां की तरह फिल्मों में करियर बनाएगा।
















































































Leave Your Message