दिल्ली चलो प्रदर्शन के बाद,  ग्रामीण भारत बंद का किया आह्वान।   

अपनी मांगो को पूरा करवाने से पीछे नहीं रुख रहे है किसान अपनी मांगों के लिए 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन के बाद अब किसान संगठनों ने आज शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई ने ट्रेड यूनियनों ने 'ग्रामीण भारत बंद' बुलाया है। इस बंद के साथ देश के किसान-मजदूरों से अपील की गई है कि वह आज काम पर ना जाएं। जिस वजह से आज तमाम कामों पर असर पड़ना तय है। आइए जानते हैं कि इस भारत बंद में क्या चीजें खुली रहेंगी और क्या सेवाएं बाधित होंगी। 

किसान संगठनों ने यह बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए बुलाया है। इसके बाद 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के किसान संगठन प्रतिनिधियों की एक बैठक सिसौली में होगी। इस बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा। किसान संगठनों ने अपने इस बंद को ग्रामीण भारत बंद का नाम दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका असर शहरी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। किसानों ने इस बंद के दौरान कई घंटे तक हाइवे और एक्सप्रेसवे बंद रखने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इस बंद की वजह से सब्जी फल और दूध की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। इसके साथ ही बंद के दौरान शहर की कई दुकानें और संस्थान भी बंद रह सकते हैं। इस दौरान एम्बुलेंस सेवाएं, शादी-विवाह के उत्सव, मेडिकल दुकानें, बोर्ड परीक्षाएं, हवाई यात्रा समेत कई अन्य जरुरी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इसके साथ ही सरकारी और कुछ निजी कार्यालय भी खुले रहेंगे। लेकिन आंदोलन को देखते हुए सेवाएं चालू रखने वालों सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विभिन्न शहरों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। ये सेवाएं रहेंगी बंद किसानों के इस ग्रामीण भारत बंद के दौरान परिवहन सेवाएं, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सर्विस सेक्टर के संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में रोडवेज बसों और हाइवे को भी कुछ घंटों के लिए बंद ऱखने का दावा किया जा रहा है।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स