राजकोट के मैदान पर रवींद्र जडेजा का जमकर चला बल्ला स्टार।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने चोट के बाद अपने होम ग्राउंड राजकोट में बिल्कुल राजा की तरह वापसी की। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन जडेजा ने बल्ले से धमाका करते हुए 110 रनों की पारी खेली। वह अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं ऐसे में वह दूसरे दिन अपनी पारी को और भी बड़ा बनाना चाहेंगे। जडेजा को राजकोट का मैदान खूब भाता है।  मैच के पहले ही दिन अपने शतक के साथ उन्होंने कपिल देव और आर अश्विन के खास क्लब में जगह भी बना ली है। राजकोट टेस्ट में शतक के साथ रवींद्र जडेजा भारत के उन स्टार ऑलराउंडर की लिस्ट में जगह पक्की कर ली है। जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में कम से कम 3 हजार से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं। भारत के लिए यह कारनामा सबसे पहले कपिल देव ने किया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 5248 रन और 434 विकेट अपने नाम किए थे।हैं।
  

राजकोट के मैदान पर रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड काफी शानदार है। इस मैदान पर उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर इस मैदान पर उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया है। राजकोट में जडेजा के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रिकॉर्ड को देखें तो इस मैदान पर उन्होंने 12 मैच की 17 पारियों में 6 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 1564 रन बना चुके हैं. जडेजा का इस दौरान बल्लेबाजी औसत 142.18 का रहा है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स