बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बार फिर रामलला के दर्शन करने पहुंची अयोध्या। 

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बॉलीवुड की सुपरस्टार एकट्रेस में से एक है। उन्होंने कई सारी फिल्मो में काम किया है और खूब नाम कमाया है। अयोध्या में हाल ही हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंच थे। तबसे लगातार बीटाउन के सितारें अयोध्या के चक्कर लगा रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी भी एक बार फिर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं। 

शनिवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी ने राम मंदिर की अपनी यात्रा की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और कहा कि उन्होंने 'राम लला के दिव्य दर्शन' का आनंद लिया। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह मंदिर में 'राग सेवा' करेंगी. उन्होंने लिखा अभी परिवार के साथ अयोध्या में हूं और राम लला के दिव्य दर्शन का आनंद ले रही हूं। वास्तव में धन्य महसूस कर रही हूं, विशेष रूप से क्योंकि मैं राम लला के लिए मंदिर में अपनी राग सेवा करूंगीं।
हेमा मालिनी ने शुक्रवार 16 फरवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने बोला की मंदिर के निर्माण की वजह से बहुत से लोगो को रोज़गार मिला है उन्होने मदिर की भी खूब व्यवस्थाओं की भी सराहना की। बता दें कि हेमा मालिनी ने दूसरी बार अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए हैं। इससे पहले वे रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आई थीं। वहीं अब हेमा रामलला की सेवा में चल रही राग सेवा में अपनी परफॉर्मेंस से मंत्र मुग्ध करने आई हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स