रवीना टंडन के लिए आया गौरवशाली दिन, इस दिन किया पिता को याद।
रवीना टंडन बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल के नाम से जानी है। इन्होने कई सारी बॉलीवुड की फिल्मो में काम किया है। और इन्होने बॉलीवुड को एक से एक बढ़कर ब्लॉक बस्टर फिल्मे दी है। इन्होने कई सारे सुपर स्टारो के साथ फिल्मों में काम किया है। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुरात सलमान खान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' 1991 के जरिए की थी। लेकिन उनको बड़ी कामियाबी 'मोहरा' 1994 से मिली। फिल्म का गाना 'तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त बेहद फेमस हुआ जिसके बाद उन्हें मस्त मस्त गर्ल का टाइटल मिला। वह अपने पिता स्वर्गवासी रवि टंडन जी को बहुत प्यार करती थी। उनके पिता का निर्धन 87 साल की उम्र में हुआ था।
रवीना टंडन के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण साबित हुआ। आपको बता दे की रवीना टंडन के पिता स्वर्गवासी रवि टंडन जी के नाम पर मुंबई में एक चौक का नाम रखकर उद्धघाटन किया गया। इस चौक का उद्धघाटन करने के दौरान रवीना टंडन के साथ ही उनकी बेटी राशा थडानी दोनों साथ में नज़र आए। आपको बता दे राशा थडानी की उम्र सिर्फ 18 वर्ष हैं और इस उम्र में उन्हें अपने नाना जी का सम्मान देखना उनके लिए बड़े यशस्वी की बात हैं। ये चौक मुंबई के जुहू में बनवाई गई हैं। फोटोज़ में आप सभी देख सकते हैं की माँ रवीना टंडन और बेटी राशा थडानी के चेहरे पर कितनी चमक देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में रवीना टंडन वाइट कलर के सूट में अपनी मां और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं राशा थडानी ने ब्लैक टॉप और डेनिम जींस में इस खास दिन के लिए अपने आप को स्टाइल किया है। चौक उद्घाटन के साथ-साथ रवीना टंडन और राशा थडानी ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भी गिफ्ट की है।
















































































Leave Your Message