नॉनवेज खाने वालो के लिए अच्छी खबर, मार्किट में आ गया है अब 'मीट राइस'।  

साउथ कोरिया की योनसेई यूनिवर्सिटी के कुछ वैज्ञान‍िकों ने इस हाइब्रिड चावल को लैब में तैयार किया है। इस चावल को बनाने में कई तरह के मीट को मिलाया गया है। आपको इसमें मछली का भी स्‍वाद मिलेगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये चावल दिखने में एकदम सामान्य चावल की तरह ही है, लेकिन इसमें नॉर्मल मीट के मुकाबले 8% ज्यादा प्रोटीन और 7% ज्यादा फैट पाया जाता है। सबसे खास बात कि इसे आप 11 दिन तक आसानी से नॉर्मल टेंपरेचर पर भी स्टोर कर सकते हैं। यह चावल मांसपेश‍ियों को जरूरी पोषण देने का काम करेगा। यह चावल लोगो को काफी पसंद आने वाला है। खासकर जिम करने वाले लोगो को यह खासकर पसंद आने वाला है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा हाइब्रिड चावल तैयार किया है जिसका स्वाद और पौष्टिक गुण एकदम मीट की तरह हैं। इस चावल में मीट के बराबर प्रोटीन, कैल्‍श‍ियम, आयरन और ज‍िंक जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों ने इस चावल का नाम मीट राइस रखा है। आप इस बिरियानी की तरह से खा सकते हैं। यानि अब आपको अलग-अलग मीट और फिर उससे बिरियानी बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि इसे खाने के लिए  अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा।  

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस चावल को युद्ध या आपातकालीन स्थि‍त‍ियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। सेनाओं के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। वहीं कुपोषण से लड़ने में भी मीट राइस मददगार साबित होगा। इसे प्रोटीन का एक क‍िफायती विकल्‍प माना जा सकता है। वहीं वैज्ञान‍िकों का कहना है कि इसका उत्पादन बहुत आसान है। आपको बहुत सारे जानवर पालने और खेती करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि अब देखना होगा कि ये मीट राइस मार्केट में कब तक आता है और क्या लोग इसे उपयोग में लाएंगे क्या वाकई लोगो को यह पसंद आने वाला है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स