दंगल की छोटी बबिता यानि सुहानी भटनागर का हुआ निधन।    

दंगल फिल्म से मसूर हुई सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रही। सुहानी भटनागर बॉलीवुड की जानी मानी चाइल्ड एकट्रेस थी। उन्हें आमिर खान की फिल्म दंगल 2016 से लाइमलाइट मिली। फिल्म में उन्होंने जूनियर बबिता फोगाट का किरदार निभाया था।  हमारी छोटी बबिता समय के साथ बड़ी हो गयी है और रियल लाइफ में भी काफी ग्लैमरस भी देखने लगी थी।वह 19 साल की थी। इसके साथ साथ वो टीवी एड्स में भी काम कर चुकी थी। इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही हैं। इस खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है।  सोशल मीडिया पर हर कोई सुहानी के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहने पर दुख जाहिर कर रहा है। 

दंगल की छोटी बबिता फोगाट यानि की सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज़्यदा एक्टिव नहीं थी। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है। सुहानी भटनागर की  मौत की वजह उनकी पूरी बॉडी में फ्लूड जमा होना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उसका उन पर साइड इफेक्ट हुआ और धीरे-धीरे उनके शरीर में फ्लूड जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा। सुहानी भले ही इस दुनिया में अब नहीं है लेकिन दंगल में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जायेगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स