सरफराज खान का धमाकेदार डेब्यू ने रचा इंतिहास।

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सरफराज खान ने भारत की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है।  विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर की नाकामयाबी से जूझ रही थी। लेकिन सरफराज खान ने धमाकेदार डेब्यू किया है और वह तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी लगाने में कामयाब रहे। सरफराज की वजह से टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत नज़र आ रहा है। इसके साथ ही रांची में केएल राहुल की वापसी के बाद टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। लंबे समय से टीम इंडिया के लिए खेलने का दावा ठोक रहे सरफराज खान को राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। सरफराज खान ने इस मौके को दोनों हाथ से लपक लिया है। डेब्यू करते हुए सरफराज ने पहली पारी में 66 गेंद में 62 रन की शानदार पारी खेली। सरफराज की पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सरफराज अनलकी रहे और रनआउट हो गए। दूसरी पारी में सरफराज का बल्ला और ज्यादा कमाल दिखाने में कामयाब रहा। सरफराज ने दूसरी पारी में 72 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेली। दूसरी पारी में सरफराज ने 3 छक्कों के अलावा 6 चौके भी जड़े। सरफराज खान का अब सीरीज के बाकी बचे दोनों मैचों में खेलना भी तय है।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स