बाफ्टा में दीपिका पादुकोण का जलवा, साड़ी में मचाया कहर।  

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम ब्रेन विथ ब्यूटी हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। दीपिका ने सिर्फ खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि वो काफी टैलेंटेड भी हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स और कातिलाना लुक के चलते दीपिका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपना जलवा  बिखेर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण कई सारी फिल्मो में काम किया है। लेकिन उनके हिंदी फ़िल्मी करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' से हुई थी। जिनमे उनके हीरो सुपरस्टार शाहरुख खान थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया और फिल्म सुपरहिट हो गयी। इसी फिल्म के दौरान वह लोगो के बिच अपनी पहचान बना पायी। इसके बाद तोह फिल्मो की लाइन ही लग गयी और उनकी तरक्की आसमान छूने लगी।    

 दीपिका ने एक बार फिर अपने टैलेंट के दमपर देश का नाम रोशन किया है। दीपिका पादुकोण ने इस साल बॉफ्टा अवॉर्ड्स में डेब्यू किया है। दीपिका ने जिस तरह बीते साल ऑस्कर्स स्टेज पर बतौर प्रेजेंटर धामाका किया था, ठीक वैसे ही एक्ट्रेस बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवार्ड्स में बतौर प्रेजेंटर भी छा गई।बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2024 में 'पद्मावत' एक्ट्रेस ने 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' के लिए एक्टर जोनाथन ग्लेजर को 'बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैग्वेज' का अवॉर्ड दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक भी देखने लायक था। इस दौरान दीपिका शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी पहने नजर आईं। इसके साथ अदाकारा ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया हुआ था। दीपिका पादुकोण ने बालों का मेसी बन बनाया हुआ था। वहीं एक्ट्रेस के मेकअप की बात करे तो बेहद लाइट है जो उनकी परफेक्ट खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। फिलहाल दीपिका पादुकोण का ये लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

 

 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स