टीम इंडिया ने राजकोट में रचा इतिहास, इंग्लैंड की दूसरी बड़ी हार।
भारतीय खेल जगत के लिए 18 फरवरी का दिन काफी खास रहा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में 434 रनों से हराया, जो टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत थी। भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम की तरफ से तीसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने इंग्लैंड की टीम को जीतने के लिए 557 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 122 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने मैच 434 रनों से जीत लिया। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 430 बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 12 छक्के जड़े। वहीं, पूरी टीम ने इस पारी में 18 छक्के लगाए। इसी के पास भारत ने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम इंडिया ने इससे पहले 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी में 15 छक्के लगाए थे। टीम इंडिया से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ा। जायसवाल ने इस पारी में 236 गेंदों पर नाबाद 214 रन बनाए। वह सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज के अंदर 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित शर्मा ने साल 2019 साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 19 छक्के लगाए थे।
















































































Leave Your Message