कृति खरबंदा बनेगी पुलकित सम्राट की दुल्हनिया, शादी की तारीख हुई फाइनल।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इन दोनों ने बॉलीवुड की कई फिल्मो काम किया है। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी को लेकर भी खूब चर्चे हो रहे हैं। ये दोनों बीटाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं औरपिछले कुछ सालों से डेटिंग कर रहे हैं। ये जोड़ी पहली बार अपनी फिल्म पागलपंती की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। फिलहाल इतने सालों डेटिंग करने के बाद अब कृति और पुलकित अपने प्यार को शादी का नाम देने क लिए तैयार हैं। खबरें है कि कपल जल्द ही शादी कर सकता है। वहीं नई रिपोर्ट्स ने दोनों की शादी की डेट भी रिवील हो गई है।बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट मार्च 2024 के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये जोड़ी 13 मार्च को सात फेरे ले सकती हैं। उनकी ग्रैंड वेडिंग के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक वेडिंग वेन्यू फाइनल नहीं किया है।
14 फरवरी, 2024 को, पुलकित सम्राट ने वेलेंटाइन डे के मौके पर कृति खरबंदा के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में कपल एक नाव पर क्वालिटी टाइम एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीर के साथ, पुलकित ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा जिसमें वे कृति संग अपने प्यार का कुबूलनामा करते नजर आए डांसिंग ऑन द एज ऑफ ए लीप! मैं करता हूं, मैं करता हूं, मैं तुमसे प्यार करता हूं.. @कृति.खरबंदा। बल्कि कृति ने भी उसी वेकेशन से पुलकित के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। फोटो में कपल एक साथ मस्ती भरे पल एंजॉय करते हुए नजर आया था। हालांकि, पोस्ट पर कृति के कैप्शन ने मार्च में उनकी एक्सपेक्टेड शादी के रूमर्स भी उड़ा दिए। कृति ने कैप्शन में लिखा था, “ आओ मार्च में एक साथ हैंड इन हैंड हैप्पीवैलेंटाइन्सडे। बता दें कि हाल ही में पुलकित की कजिन रिया लूथरा ने पुलकित और कृति की इंगेजमेंट रिंग पहने तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों से लगा था कि कपल का रोका सेरेमनी हो चुकी है। वहीं अब फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
















































































Leave Your Message