क्या सच में सानिया मिर्ज़ा मोहम्मद शमी के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती है।   

सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हैदराबादी मुस्लिम माता पिता के घर हुआ था। जन्म के कुछ समय बाद उनका परिवार हैदराबाद चला गया। छह साल की उम्र से उन्होंने टेनिस में कदम रखा था। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह रचा लिया था। सानिया और शोएब का एक बेटा है, जो मां सानिया के साथ ही रहता है। सानिया ने 30 अक्टूबर 2018 को हैदराबाद के रेनबो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अलग होने का फैसला किया। इसके कुछ दिन बाद ही शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी कर ली। करीब एक साल से सानिया और शोएब के तलाक की खबर आ रही थी। शोएब की नई शादी के बाद सानिया का नाम एक भारतीय क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, फैंस सानिया को लेकर दो तरह के दावे कर रहे हैं। यहां हम आपको दोनों दावों की सच्चाई बताने जा रहे हैं। 

पहला दावा- सोशल माीडिया पर पिछले कई दिनों से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सानिया मिर्जा और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। इस तस्वीर में दोनों शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से शादी कर ली है। हालांकि, ये दावा पूरी तरह से गलत है। अभी तक सानिया ने दूसरी शादी नहीं की है। वहीं शादी के जोड़े में दोनों की तस्वीर भी फेक है।

दूसरा दावा- सोशल मीडिया पर सानिया को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अब जल्द ही मोहम्मद शमी के साथ शादी करेंगी।  दोनों की कई तरह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, ये सभी तस्वीरें AI बेस्ड हैं। सानिया और शमी के बीच कुछ भी नहीं है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स