साड़ी पहनते समय सबसे ज़्यदा ध्यान देने वाली बाते।
साड़ी एक ऐसा अटायर है जिसे हम कभी भी पहन सकते हैं, रेगुलर वियर से लेकर ऑफिस, पार्टी में और शादी में भी साड़ी कैरी कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हम साड़ी ड्रेप करते हैं, तो साड़ी ठीक तरीके से ड्रेप नहीं हो पाती और इसमें हमारा फिगर भी अजीब सा नजर आता है, जबकि सेलिब्रिटीज की साड़ी स्टाइल देखी जाए तो वह बहुत अच्छी तरह से साड़ी कैरी करती हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं जिससे आपकी साड़ी एकदम परफेक्ट रहेगी।
साड़ी पहनते समय सबसे ज़्यदा ध्यान देने वाली योगी बाते।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी साड़ी में आपका वजन बहुत ज्यादा ना दिखें और आप अपने फैट को छुपाना चाहते हैं, तो प्लीट्स ना डालते हुए इसे ओपन रखें और खुले पल्ले की साड़ी पहनें। साड़ी को सिलेक्ट करते टाइम आपको अपने फिगर को ध्यान में रखना चाहिए, अगर आपका वेट कम है तो आप हैवी साड़ी चुनें जिसमें बनारसी से लेकर कॉटन की साड़ी आप चुन सकती हैं। वहीं, अगर आपका वजन ज्यादा है तो आप लाइट वेट साड़ी जिसमें शिफॉन, जॉर्जेट जैसी साड़ी आप चुन सकते हैं। अगर आप चाहती है कि आपकी साड़ी एकदम सेलिब्रिटी स्टाइल लगे और इसमें आपका फिगर भी फ्लॉन्ट करें तो आप साड़ी के साथ पेटीकोट पहनने की जगह बॉडी फिटेड शेपवियर पहन सकती हैं। आप कोई भी बेसिक कलर का शेपवियर ले सकती है जो आपकी ज्यादातर साड़ियों पर चला जाए। अगर आप साड़ी कैरी कर रहे हैं, तो आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप किस रंग की साड़ी पहन रहे हैं। बहुत ज्यादा डार्क कलर की साड़ी पहनने से बॉडी स्लिम नजर आती है। वहीं, अगर आप हल्के रंग की साड़ी पहनते हैं तो आपका वजन ज्यादा दिखता है। साड़ी में जब आप कमर के पास प्लीट्स बनाते हैं, तो उसे बहुत ज्यादा छोटा ना बनाएं. बड़ी-बड़ी प्लीट्स लेकर इसे समान रूप से अंदर टक करें और बाद में एक स्ट्रेटनर की मदद से अपनी प्लीट्स को जमा लें।
















































































Leave Your Message