अनुष्का और विराट के घर आया नन्हा मेहमान, सबने ने दी खूब बधाईया।  

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फैंस को दी एक बड़ी ख़ुशख़बरी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। लंबे समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन इस कपल ने चुप्पी साधी हुई थी। अब सीधे बेटे के जन्म के बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट शेयर करके बच्चे के जन्म और उसके नाम दोनों की जानकारी दे दी है। 

अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। अनुष्का ने पोस्ट शेयर किया-सभी को ये बताते हुए हमे बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया। हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल बस आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। प्यार और आभार। बता दें अनुष्का ने अकाय को लंदन में जन्म दिया है। कुछ समय पहले ही बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने कहा था कि अनुष्का और विराट के बच्चे का जन्म लंदन में होगा। उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। अनुष्का और विराट को सबने खूब बधाईया दी।अनुष्का के पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने लिखा- कितना प्यारा है मुबारक हो। रणवीर सिंह ने भी अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दी। अनुष्का के पोस्ट को अभी तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स