प्रियंका का अखिलेश को फोन कॉल, सीट शेयरिंग डील फाइनल।   

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आईएनडीआई अलायंस के बिखरते कुनबे को बड़ा सहारा मिला है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को तय बता दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से दोनों दलों के बीच तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही थी। हालांकि, बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है और दोनों दलों का गठबंधन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए मनाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की खास भूमिका है। आइए जानते हैं अखिलेश और प्रियंका के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर क्या डील हुई है। सपा और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बातचीत अब पटरी पर आ चुकी है। अखिलेश यादव ने भी यूपी में गठबंधन को तय बता दिया है। सपा और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात को संभालने का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया जा रहा है।

आईएनडीआई अलायंस में सपा और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात को संभालने का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीट बंटवारे के मुद्दे पुर अखिलेश यादव से बात की जिसके बाद दोनों दलों के बीच डील फाइनल हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर भी डील फाइनल हो गई है।   

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स