सात जन्मो के बंधन में बंधे रकुल प्रीत संग जैकी भगनानी, शादी की तस्वीरें आयी सामने।
अभिनेता रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की मुलाकात के तीन चार महीने की मुलाकात में ही इनदोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया।इसके बाद कपल ने करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और आज ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में एक ड्रीमी सी बीच वेडिंग की। कपल ने अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में गोवा में आनंद कारज समारोह और फिर सींधी रीति-रिवाज से शादी की। एक दूसरे संग सात फेरों के बंधन में बंधने के बाद कपल ने अपनी वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर की। वहीं अब रकुल-जैकी की शादी की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक बहुत ही इंटीमेट वेडिंग फंक्शन होस्ट किया। इसलिए, उनकी शादी की केवल कुछ तस्वीरें और वीडियो ही आ पाई हैं। हालांकि कपल की शादी में शामिल होने वाले कईं सेलेब्स ने अब अपने इंस्टा अकाउंट पर रकुल-जैकी की शादी की इनसाइड झलक शेयर की है। भूमि पेडनेकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंस पर रकुल-जैकी की शादी की इनसाइड तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में भूमि न्यूली वेड कपल के साथ खुशी से हंसती हुई नजर आ रही हैं। अपनी शादी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी काफी प्यारे लग रहे थे। अपने बिग डे के लिए रकुल ने तरूण तहिलियानी द्वारा डिजाइन ब्लश पिंक फुल-स्लीव फ्लोरल लहंगा पहना था और वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं लहंगे के पूरे हिस्से पर व्हाइट एंड गोल्ड से काफी बारीक थ्रेड वर्क किया गया था। रकुल ने अपने लुक को मल्टीलेयर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, स्टैक्ड पिंक चूड़ियां और मांग टीका के साथ कंप्लीट किया था। वहीं जैकी ने आइवरी-टोन के साथ एम्ब्राइडरी वाली शेरवानी पहनी थी। दूल्हे ने अपने लुक को तीन-टियर्ड मिरर नेकपीस और गोल्ड एंड पन्ना ब्रोच के साथ पगड़ी पहनकर कंप्लीट किया था. न्यूली वेड कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।
















































































Leave Your Message