एक बार फिर साथ दिखेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के धमाकेदार एकट्रेसो में से एक है। इन दोनों ने ही बॉलीवुड की काफी सारी फिल्मो में काम किया है और बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक फिल्मे दी है। साल 2023 की फिल्म 'बवाल' में एक साथ काम करने के बाद अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में साथ नजर आएंगे। 'धड़क' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के निर्देशक शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म अगले साल 18 अप्रैल को रिलीज होगी। यह रोमांटिक स्‍टोरी निर्माता करण जौहर द्वारा प्रस्तुत की गई है और इसकी घोषणा धर्मा मूवीज के इंस्टाग्राम पेज पर की गई। फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर का किरदार कैसा होगा इसकी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।   

आपका संस्कारी अपनी कुमारी को लेने जा रहा है! मनोरंजन से भरपूर यह प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर 8 अप्रैल 2025 को आ रही है। फिल्म के बारे में अन्य विवरण अभी गुप्त रखे गए हैं। वरुण और जाह्नवी ने नितेश तिवारी की 'बवाल' में एक साथ काम किया है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो एक परेशान विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर दोनों इस फिल्म के लिए तैयारियों में लग गए हैं। एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर किस तरह का कमाल करेगी ये देखने वाली बात होगी। वैसे इस पोस्ट साफ है कि वरुण धवन का नाम सनी संस्कारी होने वाला है, वहीं जाह्नवी कपूर के किरदार का नाम तुलसी कुमारी होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स