कपिल शर्म का बड़ा वजन, सोशल मीडिया पर हुए वायरल।    

कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा को आखिर कोण नहीं जानता। कपिल शर्मा एक कॉमेडियन के साथ-साथ टी.वी एंकर और गायक भी है।  उन्हें एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सीएनएन आईबीएन इंडियन आफ द ईयर 2013 भी घोषित किया जा चुका है। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने फैंस के चेहरे पर हंसी लाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। वो अपनी बातों से ही सभी को हंसा देते हैं। कपिल शर्मा को देखते ही उनके फैंस पहचान लेते हैं लेकिन इस बार पहली बार हुआ कि उनके फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए। कपिल अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ का हाथ पकड़ा हुआ था। वहीं पर फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कपिल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

कपिल शर्मा अपने शो की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है। शो में कपिल एक दम फिट नजर आते हैं लेकिन अब उनका वजन बढ़ गया है। जिसकी वजह से फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। कपिल शर्मा के फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा आखिरी बार नंदिता दास की ज्विगाटो में नजर आऐ थे।  ये फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन क्रिटिक्स को कपिल ने अपनी एक्टिंग से इंप्रेस कर दिया था। अब कपिल अपने नए शो के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस बार कपिल का शो नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। अभी तक शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन शो में कपिल के साथ अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो सुनील ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स