लगातार समन के बाद भी पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, मोदी सरकार हम पर इस तरह दबाव न बनाए। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल अभी ईडी नहीं जाएंगे। यह मामला कोर्ट में है और कोर्ट में अगली सुनवाई 16 मार्च को है। रोज समन भेजने की जगह ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे। मोदी सरकार हम पर इस तरह दबाव न बनाए। 

ईडी ने केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था। इस समन पर वह पेश नहीं हुए। दूसरा समन ईडी ने 21 दिसंबर 2023 को भेजा इसमें भी दिल्ली के सीएम पेश नहीं हुए। 3 जनवरी 2024 को ईडी की तरफ से तीसरा समन अरविंद केजरीवाल को भेजा गया  लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। 17 जनवरी 2024 को ईडी ने चौथा समन भेजा लेकिन केजरीवाल एक बार फिर गैरहाजिर रहे। 2 फरवरी 2024 को ईडी ने पांचवां समन भेजा  लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए।14 फरवरी को छठा समन भेजकर 19 फरवरी को ईडी ने बुलाया लेकिन केजरीवाल फिर पेश नहीं हुए। ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार 22 फरवरी  को 7वां समन भेजते हुए पूछताछ के लिए आज 26 फरवरी को बुलाया था। इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को सोमवार 19 फरवरी 2024 को भी बुलााया था लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी केजरीवाल को सात बार समन भेज चुकी है। पिछली बार आप ने ईडी के समन को गैर कानूनी बताते हुए तब कहा था कि ईडी  के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है. ईडी ने खुद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी को बार बार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। यह छठी बार था जब केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं हुए थे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स