रांची टेस्ट मैच जीतने के करीब टीम इंडिया, यह आंकड़े देख आप भी रह जायेगे हैरान।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन इस मैच का नतीजा निकलना लगभग तय है। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए थे। इस मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान रोहित शर्मा 24 जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत को अब जीत के लिए 152 रन की दरकार है जबकि उसके सभी 10 विकेट बाकी हैं। वहीं, टीम इंडिया ने अभी तक अपने घर पर इतने छोटे टारगेट का टेस्ट में पीछा करते हुए कभी भी हार का सामना नहीं किया है। टीम इंडिया को अपने घर पर सबसे छोटा टारगेट का पीछा करते हुए जब हार मिली थी तब वह टारगेट 221 रन का था। वहीं, टीम इंडिया ने 200 रन से कम का टारगेट चेज करते हुए अपने घर पर कभी भी हार का सामना नहीं किया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच की दूसरी पारी में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी 145 रन पर ढेर कर दी। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे, इसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 307 रन ही बनाए थे। दूसरी पारी में आर अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कुलदीप यादव ने 22 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किए।
















































































Leave Your Message