नव्या नवेली नंदा ने करी आराध्या की तारीफ, मेरी बहन बहुत होशियार है।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी का जन्म 16 नवंबर 2016 में हुआ था। आराध्य बच्चन एक स्टार किड्स है। आराध्य अभिषेक और ऐश्वर्या की एकलौती संतान है। वह महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और जाया बच्चन की पोती है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। आराध्या अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ अक्सर स्पॉट होती रहती हैं जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आराध्या कई बार बस पब्लिकली स्पॉट होती हैं इसके अलावा उनके बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता है। ना ही बच्चन फैमिली आराध्या के बारे में ज्यादा बात करती है लेकिन हाल ही में आराध्या की बहन नव्या नवेली नंदा ने उनके बारे में बात की। नव्या ने बताया कि उनकी 12 साल की बहन बहुत ही होशियार है।
नव्या ने आगे कहा आराध्या बहुत इंटेलिजेंट हैं और अपनी उम्र के हिसाब से उन्हें बहुत सारी चीजें पता हैं। तो यह देखना वास्तव में बहुत अच्छा है कि पूरी पीढ़ी दुनिया के बारे में इतनी अधिक जागरूक हो गई है, समाज और अपने आस-पास की चीजों के बारे में इतनी अधिक जागरूक हो गई है इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं उसे क्या सलाह दूंगा। मुझे लगता है कि मैं इतनी कम उम्र में ही उसकी तारीफ करती हूं वह चीजों के बारे में बहुत जागरूक है और वह बहुत इंटेलिजेंट है। घर में चीजें साझा करने के लिए एक छोटी बहन होने से बहुत खुश हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उसे सलाह दे सकती हूं वह बहुत कॉन्फिडेंट हैं और जो कुछ भी हो रहा है उसके बारे में काफी जागरूक है इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत सराहनीय बात है।
















































































Leave Your Message