बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक की बढ़ी मुसीबत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ। 

तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और एक्टर अब्दू रोजिक का दुनियाभर में बड़ा नाम है। बिग बॉस 16 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे अब्दू फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अब्दू सिंगिंग, एक्टिंग म्यूजिक वीडियोज सोशल मीडिया से तगड़ी कमाई करते हैं। इंडियन शोज के साथ वो इंटरनेशनल शोज भी कर चुके हैं। वह ब एक ग्लोबल आइकन बन चुके हैं। बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक को शिव ठाकरे के साथ हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी से नोटिस मिला है। दोनों ने अभी तक इस कानूनी मामले में अपनी चुप्पी बनाए रखी है  हालांकि मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित अब्दु रोजिक के बारे में नई जानकारी सामने आई है। अब्दु रोजिक मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंचे।

अब्दू मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें सरकारी नोटिस मिला है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम सामने आया है, जिसके बाद ईडी ने 14 फरवरी को उन्हें पूछताछ के लिए समन किया था। आज फिर अब्दू से पूछताछ होने वाली है। बता दें कि ड्रग डीलर अली असगर शिराजी से संबंधित एक मामले में ईडी कार्यालय में अभिनेता अब्दु रोजिक को इस मामले में गवाह के तौर पर बुलाया गया है। अब्दू रोजिक से इस हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गवाही देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने तलब किया है वह पहले इस केस में शिव ठाकरे संग चर्चा में आए थे और शिव को भी ईडी ने इसके लिए तलब किया था। अब मामले में पूछताछ और गवाही के लिए 'बिग बॉस 16' फेम अब्दू रोजिक को बुलाया गया है। यह मामला कथित ड्रग डीलर अली असगर शिराजी से जुड़ा है। इसी मामले में ईडी ने अब्दू को समन भेजा और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स