अब तापसी पन्नू भी बनेगी दुल्हनिया, लॉन्ग टाइम  बॉयफ्रेंड संग करेगी शादी।  

बी टाउन में एक और एक्ट्रेस अब दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ की एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं। तापसी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही। एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता दिलमोहन सिंह एक बिजनेसमैन हैं जबकि मां निर्मलजीत पन्नू एक हाउसवाइफ हैं। 8 साल की उम्र से ही तापसी ने कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। करीब 8 साल तक उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ली।

तापसी पन्नू पिछले 10 साल से भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच माथियास बो के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं अब एक्ट्रेस अब लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। तापसी और मैथियास मार्च के एंड में उदयपुर में एक सिख-ईसाई समारोह में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खबरे हैं कि ये शादी बिना किसी बॉलीवुड ए-लिस्टर्स के बेहद इंटीमेट वेडिंग होगी। हालांकि, कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं की है। तापसी ने हाल ही में अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने रिश्ते के बारे में जानकारी शेयर की थी। राज शमानी के साथ बातचीत में तापसी ने खुलासा किया था कि वे मैथियास से साल 2013 में मिली थीं जब उन्होंने फिल्म "चश्मे बद्दूर" से डेब्यू किया था। तापसी ने अपने कमिटमेंट को कंफर्म करते हुए कहा मैं तब से एक ही शख्स के साथ हूं और मेरा उसे छोड़ना या किसी और के साथ रहना के बारे में कोई ख्याल नहीं है क्योंकि मैं इस रिश्ते से बहुत खुश हूं। 

  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स