टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ा ऐलान।  

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में किया जाना है। टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीम हिस्सा ले रही हैं। वर्ल्ड कप इस साल जून के महीने में खेला जाना है। ऐसे में सभी टीमें अभी से ही तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच एक टीम में अपने कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए टीम के नए बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच का नाम बताया है। काउंटी क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हेम्प, जिन्होंने बरमूडा के लिए 24 वनडे मैच खेले, पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे के दौरान टीम के बल्लेबाजी कोच थे। सीनियर टीम में इस प्रमोशन से पहले वह मई 2023 में उच्च प्रदर्शन वाले मुख्य कोच के रूप में बीसीबी में शामिल हुए थे। वह 2020 से 2022 तक पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच थे। इस बीच एडम्स ने न्यूजीलैंड की मेंस और वुमेंस टीमों सहित कई टीमों के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2022-23 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच भी थे। एडम्स ने न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में 47 मैच खेले हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में था टीम का खराब प्रदर्शन
एलन डोनाल्ड बांग्लादेश के पिछले स्थायी तेज गेंदबाजी कोच थे, उन्होंने भारत में वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपने पद को छोड़ दिया था। टीम ने वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। 2022 में टी20 वर्ल्ड कप तक जेमी सिडन्स बांग्लादेश के आखिरी बल्लेबाजी कोच थे। चंडिका हथुरुसिंघे बल्लेबाजी कोच की भूमिका की देखरेख कर रहे थे। पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान उनके पास तकनीकी सलाहकार के रूप में एस श्रीराम थे जबकि निक पोथास सहायक कोच थे। बीसीबी न जनवरी में नए बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोचों के साथ-साथ एक प्रदर्शन विश्लेषक और एक ताकत और कंडीशनिंग कोच के लिए एक विज्ञापन निकाला था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स