अनार में छिपा है इतना सारा पोषण, 7 दिन लगातार खाने के फायदे।   

अनार हाई कैलोरी, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर फल है। ये आपको पूरे साल खाने को मिल जाएगा। पर बहुत से लोग इसे खाते नहीं हैं।  जबकि अनार खाना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। अनार में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा  रेगुलर 7 दिन तक इसे खाने से आपको शरीर में खुद की कुछ फर्क नजर आएंगे। तो, आइए जानते हैं जानते हैं 7 दिन अनार खाने के फायदे। 

1. हाई बीपी कम करने में मददगार
अगर आप हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं तो आपको अनार खाना चाहिए। अनार पुनिसिस एसिड  से भरपूर है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये ट्राइग्लिसराइड को कम करता है, धमनियों को साफ करता है और हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है।

2. स्ट्रेस कम करता है
रेगुलर अनार खाना स्ट्रेस कम करने में मददगार है।  इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और साइकोलॉजिकल स्ट्रेस में कमी लाता है। इतना ही नहीं ये कोर्टिसोल लेवल को कम करता है और स्ट्रेस हार्मोन में कमी लाता है जिससे नींद बेहतर होती है और एंग्जायटी में कमी आती है। 

3. स्टैमिना बढ़ाता है
रेगुलर अनार खाना स्टैमिना बढ़ाने में मददगार है। ये फ्लेवोनॉल्स से भरपूर है और शरीर में सूजन को कम करता है। इसके अलावा ये हड्डियों से जुड़ी समस्या को भी कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये ऑस्टियोआर्थराइटिस के खतरे को भी कम करता है और हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों से भी बचाता है। इस प्रकार से ये स्टैमिना बढ़ाने में भी मददगार है।

4. दूर हो जाएगी सुस्ती और कमजोरी
लगातार 7 दिनों तक अनार खाना सुस्ती और कमजोरी को दूर करने में मददगार है। इसका आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है जिससे शरीर में कमजोरी और सुस्ती नहीं होती है। इसके अलावा अनार में ऐसे यौगिक होते हैं जो सहनशक्ति और रिकवरी में सुधार कर सकते हैं। इस प्रकार से अनार खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स