ब्राइड टू बी सुरभि चंदना ने बताया की कैसे चल रही है उनकी 'शादी' की तैयारियां।
इश्कबाज फेम सुरभि चंदना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सुरभि ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच एक्ट्रेस की डेब्यू वेब सीरीज 'रक्षक: इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2' भी स्ट्रीम हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
ने सुरभि चंदना की लव स्टोरी की बात करें तो, एक्ट्रेस करण शर्मा को साल 2010 से डेट कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही सुरभि ने करण संग अपनी शादी का ऐलान करते हुए अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। वहीं, अब कपल जल्द ही सात फेरे लेने जा रहा है। 1 से 3 मार्च को सुरभि और करण शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्ट्रेस उदयपुर में शादी करने जा रही हैं। वो अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं, अब उनकी शादी को बहुत ही कम वक्त रह गया है। सुरभि ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के दौरान काम करने को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने इस दौरान कहा कि- बहुत सारी ऐसी औरतें होती है जो प्रेग्नेंट होते हुए भी काम करती हैं। इस दौरान सुरभि ने अपनी शादी की तैयारियों को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि करण ही उनका सारा काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी बहनें उनकी बहुत मदद कर रही हैं। साथ ही उनके पास मैनेजमेंट टीम है जो बहुत अच्छा काम कर रही है।
















































































Leave Your Message