झलक दिखला जा 11के फिनाले से पहले बड़ा खुलासा, विनर का नाम हुआ लीक।
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 का ग्रैंड फिनाले 2 मार्च 2024 को होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर इस शो के विनर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। झलक दिखला जा 11 में टॉप 5 फाइनलिस्ट शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा, श्रीराम चंद्रा, मनीषा रानी और धनश्री वर्मा है। इस सीजन का विनर कौन बनेगा ये तो ग्रैंड फिनाले के दिन ही पता चलेगा। लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि शोएब या धनश्री नहीं बल्कि मनीषा रानी इस शो की विनर बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में किए गए एक पोस्ट के अनुसार, मनीषा रानी सबसे ज्यादा वोटों के साथ आगे चल रही हैं, शोएब इब्राहिम दूसरे स्थान पर हैं जबकि धनश्री वर्मा को तीसरे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इसका मतलब ये है कि इस बात की पूरी संभावना है कि जहां मनीषा रानी ट्रॉफी उठाएंगी वहीं शोएब इब्राहिम और धनश्री वर्मा पहले और दूसरे रनर-अप रहेंगे।
बता दें कि सोशल मीडिया पर शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शोएब कई सालों से टीवी एक्टर रहे हैं, लेकिन यूट्यूब व्लॉग के जरिए उन्हें खास पहचान मिली है। अपने व्लॉग्स के कारण, शोएब की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब ये कहने की जरूरत नहीं है कि सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ के सारे फैन भी शोएब को वोट देंगे। अगर झलक दिखला जा 11 के मेकर्स अपने ट्विस्ट के साथ दर्शकों को शॉक्ड करने का प्लान बनाते हैं तो रिजल्ट बदल भी सकते हैं।
।
















































































Leave Your Message