प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लॉन्च किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में केंद्र सरकार पहले से दोगुने से ज्यादा का बजट खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, रेल की बेहतर सुविधाएं पश्चिम बंगाल के लोगों के जीवन को आसान बनाएगी। इन विकास कार्यों से पश्चिम बंगाल के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा, “आज पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए हम एक और कदम उठा रहे हैं। आज मुझे 15,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है।

"उन्होंने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल देश के अन्य राज्यों के लिए पूर्वी द्वार का काम करता है। पूर्व में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं का प्रवेश हो सकता है इसलिए हमारी सरकार पश्चिम बंगाल में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायु मार्ग और जल मार्ग की आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है।"

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स