कौन है वो सिंपल सी लड़की जिसे देखते ही दिल दे बैठे थे रजनीकांत?
साउथ सिनेमा के एक्टर रजनीकांत हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम है। लेकिन आपको पता है कि सुपरस्टार ने एक सिंपल लड़की से शादी की थी। रजनीकांत की फिल्मों की तरह उनकी लव लाइफ भी काफी यूनिक है। दोनों की पहली मुताकात साल 1979 में हुई थी, जब रजनीकांत अपनी फिल्म थिल्लू मल्लू की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान इतिराज कॉलेज की एक स्टूडेंट उनका इंटरव्यू लेने आईं, जो कोई और नहीं बल्कि लता थीं। इस सिंपल सी लड़की को देख रजनीकांत अपना दिल हार बैठे थे। वहीं 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत चली और जैसे ही लता ने इंटरव्यू खत्म किया तो सुपरस्टार ने उनसे शादी के लिए प्रपोज कर डाला। लेकिन तब लता हैरान रह गईं और उस वक्त उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लता ने रजनीकांत से कहा कि इसके लिए आपको मेरे माता-पिता से बात करनी होगी। वहीं रजनीकांत को इस बात का डर था कि कहीं उनके पैरेंट्स इस शादी से इनकार ना कर दें.हालांकि, लता के माता-पिता को रजनीकांत पसंद आए और वहीं दोनों के घरवालों की रजामंदी के बाद रजनीकांत और लता 26 फरवरी 1981 को बड़े धूमधाम से शादी रचाई।
















































































Leave Your Message