पॉप सिंगर रिहाना के साथ जाह्नवी कपूर ने लगाए 'झिंगाट' गाने पर ठुमके।

जामनगर में इस समय कई बड़े सेलिब्रिटीज शामिल हुए हैं।  ये मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खास मौका है। अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी करेंगे। फिलहाल जामनगर में उनकी प्री-वेडिंग का फंक्शन चल रहा है जो 3 मार्च तक चलेगा। 1 मार्च की रात कॉकटेल पार्टी हुई जिसमें सभी सितारे शामिल हुए। जिसमे पॉप सिंगर रिहाना का भी एक परफॉर्मेंस हुआ, बाद में सभी ने पार्टी एन्जॉय की ,कॉकटेल पार्टी में जाह्नवी कपूर का रिहाना के साथ मस्तीभरा डांस वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में जाह्नवी ने अपनी फिल्म धड़क के सुपरहिट गाने 'झिंगाट' पर रिहाना के साथ डांस किया। दोनों की बेहतरीन 'जुगलबंदी' नजर आई और दोनों काफी मस्ती के साथ ये डांस करती नजर आईं। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने और रिहाना का डांस वीडियो शेयर किया है। पॉप सिंगर रिहाना के साथ जाह्नवी कपूर ने लगाए 'झिंगाट' गाने पर ठुमके। दोनों इस दौरान काफी मस्तीभरे मूड में नजर आईं। रिहाना ने इस कार्यक्रम में एक सोलो परफॉर्मेंस दी और मेहमानों को भरपूर एंटरटेन भी किया। इसके बाद रिहाना ने सभी सितारों के साथ मुलाकात की।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स