ईडी के सामने आज फिर पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, मांगी नयी तारीख। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार 4 मार्च, 2024 को भी प्रवर्तन निदेशालय ईडी के सामने नहीं पेश होंगे। हालांकि वह ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने ईडी से इसके लिए डेट भी मांगी है और बताया कि वह जांच एजेंसी के सामने ऑनलाइन मोड में हाजिर होंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से सुबह जारी बयान के मुताबिक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से ईडी को जवाब भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि ये समन गैर-कानूनी हैं। वह इसके बाद भी उनके जवाब देने को तैयार हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी से 12 मार्च, 2024 के बाद की तारीख मांगी है। वह इस डेट के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे। 

दिल्ली सीएम को ईडी से 8वां समन सातवें समन में शामिल न होने के 1 दिन बाद मिला था, जबकि इससे भी पहले 19 फरवरी को सीएम केजरीवाल ईडी के छठे समन में भी शामिल नहीं हुए थे। ईडी ने 31 जनवरी को केजरीवाल को समन जारी किया था और उन्हें 2 फरवरी को सामने पेश होने के लिए कहा था।  यह आप संयोजक को जारी हुआ 5वां समन था। ईडी की कंप्लेंट में आरोप है कि सीएम केजरीवाल जानबूझकर समन का पालन नहीं करना चाहते थे और बेवकूफ बहाने देते रहे। ईडी की ओर से इस बारे में कहा गया था कि अगर उनके जैसे उच्च पद पर बैठे सार्वजनिक पदाधिकारी ने कानून की अवज्ञा की तो यह आम लोगों के लिए गलत उदाहरण बनेगा। आप सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली के सीएम ईडी के पास नहीं जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मामला फिलहाल कोर्ट में है। कोर्ट में अगली सुनवाई 16 मार्च को है। सूत्रों की ओर से बताया गया, "ईडी को हर दिन समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। चाहे कितना भी दबाव डाला जाए, हम विपक्षी गठजोड़ इंडिया नहीं छोड़ेंगे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स