नीता अंबानी ने अपने 'कल्चरल डांस' फॉर्म से जीता सबका दिल।  

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में नीता अंबानी ने जो परफॉर्मेंस दी वह गाना मां अंबे को समर्पित है। एएनआई द्वारा शेयर किए गए इस खूबसूरत वीडियो में वह पारंपरिक ऑरेंज साड़ी पहने बहुत ही शानदार नृत्य किया। बता दें कि 3 मार्च को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने परफॉर्मेंस दी। सोशल मीडिया पर सभी लोग नीता मुकेश अंबानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में विश्वम्भरी स्तुति पर एक बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति दी। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग का जश्न तीन दिनों तक चला है। वहीं रविवार, 3 मार्च रात को कुछ खास प्रस्तुतियों के साथ महा आरती के साथ प्री-वेडिंग का फंक्शन खत्म हुआ। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान सहित कई स्टार्स ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फंक्शन में धूम मचा दी। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में नीता अंबानी ने छोटे बेटे-बहू के लिए भक्ति गीत विश्वंभरी स्तुति पर शास्त्रीय नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। रविवार को विश्वम्भरी स्तुति पर परफॉर्म करने के अलावा नीता अंबानी ने शनिवार को मुकेश अंबानी के साथ स्टेज पर धूम मचाते नजर आई थीं। इस कपल ने अपने बेटे की प्री-वेडिंग के संगीत में 'प्यार हुआ इकरार हुआ' पर रोमांटिक परफॉर्मेंस दी। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स