केजरीवाल सरकार का महिलाओ को तोहफा, वित्त मंत्री आतिशी ने किया बड़ा एलान।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी सोमवार '4 मार्च' को केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हैं। बजट में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में हर महिला को 1000 रूपये देगी। आतिशी ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में केजरीवाल सरकार की अबतक की उपलब्धियों का जिक्र किया। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले 10 साल में दिल्ली के लोगों के जीवन में बहुत बदलाव हुआ है। दिल्ली वासियों ने निराशा से आशा तक का सफर तय किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इन दिनों में लोगों में दिल्ली ने बदलते स्कूल, अस्पताल और सड़कें देखी हैं। दिल्ली अपने राम राज्य के सपनों की तरफ बढ़ रही है। आतिशी ने यहां प्रति व्यक्ति आय का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है। 

बजट से पहले दिल्ली सरकार के वित मंत्री आतिशी ने कहा कि हमलोग रामराज्य के सपने को साकार करेंगें। हमने 9 साल में दिल्ली में हर एक वर्ग का विकास किया है। गरीब परिवार को फ्री में इलाज मिल रहा है। बजट पेश करने से पहले दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की मां से आशीर्वाद भी लिया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स