सारा अली खान बनेगी आजादी की लड़ाई में हिस्सेदार, 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर हुआ रिलीज।
सारा अली खान स्टारर फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सारा अली खान देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा करती नजर आई हैं। यह फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड है। यह एक यंग गर्ल उषा मेहता के आजादी की लड़ाई में योगदान की कहानी दिखाती फिल्म है। जिसमें सारा अली खान ने उषा मेहता के कैरेक्टर को प्ले किया है। वे भारत को इंडिपेंडेंट साबित करने और उसे ब्रिटिश सरकार को उनकी असलियत का आईना दिखाने के लिए अपनी जी जान लगा देती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह अपना रेडियो स्टेशन खोलती हैं और रेडियो जॉकी बनकर लोगों में आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता फैलाती हैं। ऐ वतन मेरे वतन' एक हिस्टोरिकल थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को कन्नन अय्यर डायरेक्ट किया है और सारा अली खान फिल्म में लीड कैरेक्टर निभा रही हैं। बता दें कि हिस्टोरिकल थ्रिलर-ड्रामा फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
















































































Leave Your Message