मायावती की पार्टी तेलंगाना में भी लड़ेगी चुनाव, जल्दी ही उम्मीदवारों की लिस्ट होगी जारी।  

उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के बाद मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने कर दिया है। हां बता दें की समाजवादी पार्टी भी मध्य प्रदेश में उम्मीदवार उतारने वाली है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के दौरान सपा ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी जिसे कांग्रेस ने मान लिया था। अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी मध्य प्रदेश में किस्मत आजमाने की तैयारी में है। 

मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में पार्टी सुप्रीमो मायावती राज्य के पदाधिकारियों से चर्चा कर रही हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी है। इन उम्मीदवारों पर विचार विमर्श करने के बाद एक सप्ताह के अंदर ही बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है। मध्य प्रदेश में यूं तो लोकसभा के रण में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला होता है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी की एंट्री से इन दोनों ही पार्टियों के वोट में कटौती होने का खतरा बढ़ गया है। बहुजन समाज पार्टी ने हाल ही में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में भी गठबंधन का ऐलान किया है। तेलंगानाम में मायावती की बीएसपी ने के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति के साथ गठबंधन किया है। ये दोनों दल तेलंगाना में मिलकर उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बीएसपी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। यूपी की कई सीटों पर बीएसपी मजबूत स्थिति में है और वो कई बड़े राजनीतिक दलों का खेल बिगाड़ सकती है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स