बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की इमारत में लगी आग, एक साल पहले ही खरीदा था लग्जरी फ्लैट। 

श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन ने बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। उन्होंने करीब 14 साल पहले बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक दर्जनों हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा वह कअर् वेब सीरिज में भी काम कर चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडीज का जन्म बहरीन में हुआ था। मुबई में बांद्रा वेस्ट के पाली हिल इलाके में नवरोज हिल सोसायटी में बीते दिन आग लग गई थी। इस बिल्डिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी रहती हैं। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आग कथित तौर पर इमारत की 13वीं मंजिल पर एक किचन में लगी थी। इस इमारत में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का एक लैविश 5 बीएचके अपार्टमेंट है। पीटीआई के हवाले से एक सिविक ऑफिसर ने बताया कि रात करीब 8 बजे नरगिस दत्त रोड पर आवासीय इमारत में आग लगी थी। फोन पर घटना की सूचने देने वाले ने बताया कि आग नवरोज हिल सोसायटी की 14वीं मंजिल पर एक कमरे तक सीमित थी। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज ने 2023 में मुंबई के बांद्रा वेस्ट के प्रेस्टिजियस पाली हिल इलाके में अपना आलीशान नया घर खरीदा था। उनके नए घर के बाहरी हिस्से को दिखाने वाला एक वीडियो पिछले साल जुलाई में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये बिल्डिंग कई रेंज के हाउसिंह ऑप्शन देती है  जिनमें द सूट्स, द पेंटहाउस, स्काई विला और मेंशन शामिल हैं। 

दिलचस्प बात ये है कि पाली हिल में कईं फेमस सेलेब्स के आलीशान घर हैं। इनमें सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कईं अन्य सितारे शामिल हैं। साथ ही, सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान भी कुछ ही मिनट की दूरी पर रहते हैं। खबरों के मुताबिक पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इसी एरिया में शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यहां उनका भव्य समुद्र के सामने वाला क्वाड्रुप्लेक्स का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स