एक और मौका जिन स्टूडेंट्स की इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई थी, उनके लिए फिर से आयोजित होंगे एग्जाम।  

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् इंटर के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा देने का एक और मौका दे रहा है। किसी वजह से जिन स्टूडेंट्स की इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई थी, उनके लिए फिर से एग्जाम आयोजित किया जाएगा। यूपी बोर्ड ने इसकी तारीखें भी जारी कर दी हैं। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड इंटर की छूटी प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 13 और 14 मार्च को किया जाएगा। यूपीएमएसपी ने इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 25 जनवरी से 9 फरवरी तक की तारीख तय की थी। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरण में आयोजित हुए थे। कुछ स्टूडेंट्स की परीक्षा छूट गई थी। ऐसे छात्रों को बोर्ड एक बार फिर मौका दे रहा है, जिसके तहत वे छूटी हुई प्रैक्टिकल परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड जरूर साथ ले जाएं। इसके बिना आपको केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए जो चीजें ले जाना एलाऊ हे केवल वे ही अपने साथ ले जाएं और कोई ऐसा सामान साथ न रखें जिससे आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश न दिया जाए। किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स