फ्रोजेन फ़ूड खाने के शौकीन है तोह जान ले, किन बातो का रखना है ख्याल।   

फ्रोजन फूड असल में वो फूड्स हैं जो कि नेचुरली पूरे साल नहीं मिलते। इन फूड्स को बेहद ठंड तापमान में स्टोर किया जाता है। जैसे कि ब्रोकली और मटर जैसी सब्जियां। रेडी-टू-ईट वाले फूड्स जैसे फीस करी, पनीर करी, सरसों मसाला करी और आलू चिप्स आदि। आज के समय में जब लोगों के पास वक्त नहीं होता तो फ्रोजन फूड्स का चलन बढ़ा है। दरअसल, चक्कर ये है कि फ्रोजन फूड्स से खाना बनाने और खाने में समय तो बचता है लेकिन, सेहत के लिए ये नुकसानदेह भी हो सकते हैं। जैसे कि आजकल हम लोग फ्रोजन सब्जियां, फ्रोजन मटर और फ्रोजन पकोड़े खा रहे हैं पर ये कई प्रकार से सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। इसलिए जबभी फ्रोजन फूड खरीदें कुछ चीजों को पैकेट पर चेक कर लें। पर उससे पहले जान लेते है फ्रोजन फूड क्या है और इन्हें खाने के नुकसान क्या है। 

क्यों नुकसानदेह हो सकते हैं फ्रोजन फूड?
-फ्रोजन फूड्स में बहुत ज्यादा प्रजिर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ब्लू-1 और रेड-3 जैसे केमिकल्स का उपयोग किया जाता है, जो गैस और एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। 
-इनमें सोडियम और शुगर जैसी चीजों की मात्रा भी ज्यादा होती है जो कि मोटापा बढ़ाते हैं और शरीर में सूजन को भी ट्रिगर कर सकते हैं। 
-इन फूड्स में पोषक तत्वों की कमी देखी जाती है और ये पेट में इंफेक्शन का भी कारण बन सकते हैं।

खरीदते समय पैकेट पर ही पढ़ लें ये बातें
-सैचुरेटेड फैट की मात्रा कितनी है क्योंकि जितना ज्यादा फैट उतना ही शुगर बढ़ेगा और मोटापा बढ़ा सकता है।
-शुगर और नमक की मात्रा को भी चेक करें। 
-खासकर एक्सपायरी डेट को जरूर ध्यान से पढ़ें।
-अतिरिक्त सॉस वाले खाद्य पदार्थों से बचें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स