सरफराज का सीरीज़ का तीसरा अर्धशतक, इंग्लैंड की हुई जमकर धुलाई।  

सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। अब वह 400 रन के करीब है। सरफराज ने खबर लिखने तक 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। सरफराज का इस सीरीज में यह तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने देवदत्त के साथ अच्छी साझेदारी भी निभाई है। 

दरअसल सरफराज टीम इंडिया के लिए पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए। इस दौरान उन्होंने टी-ब्रेक तक 59 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। सरफराज की इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मजूबत साझेदारी भी निभाई। देवदत्त ने खबर लिखने तक 77 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके लगाए। सरफराज और देवदत्त के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। सरफराज ने टीम इंडिया के लिए राजकोट में डेब्यू टेस्ट मैच खेला। उन्होंने इस मुकाबले को यादगार बना दिया सरफराज ने पहली और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाए। उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में नाबाद 68 रन बनाए। हालांकि इसके बाद रांची टेस्ट में वे कुछ खास नहीं कर पाए।  सरफराज ने रांची टेस्ट की पहली पारी में 14 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में जीरो पर आउट हो गए थे। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहली पारी में दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 3 विकेट के नुकसान के साथ 376 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल और रोहित ने  शतक लगाया। शुभमन ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए।  उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए।  रोहित ने 162 गेंदों में 103 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 57 रनों की पारी खेली। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स