अस्पताल में भर्ती हुए अर्जुन बिजलानी,  बिगड़ी अचानक तबीयत।  

अर्जुन बिजलानी टीवी के जाने-माने एक्टर में से एक हैं। वो अब तक कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। एक्टिंग के अलावा अर्जुन अपनी होस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अर्जुन हमेशा ही सभी को हंसाते रहते हैं। एक्टर इन दिनों सीरियल प्यार का पहला अध्याय : शिव शक्ति में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच अर्जुन की तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होने पड़ा है। एक्टर ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, 9 मार्च को अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है। दर्द के चलते एक्टर 8 मार्च को शूटिंग पर भी नहीं गए थे। अपना  हेल्थ अपडेट देते हुए अर्जुन बिजलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनका चेहरा को नहीं दिख रहा है। लेकिन उनके हाथ में लगी ड्रिप नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा है- जो होता है अच्छे के लिए होता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स