प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस जारी, कांग्रेस की पहली लिस्ट में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है। 

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राहुल गांधी का नाम तो है, लेकिन वह अमेठी से नहीं केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है। कांग्रेस ने इस बार अपनी पहली लिस्ट में पूरा फोकस साउथ पर ही रखा है। कांग्रेस की लिस्ट से नॉर्थ की सीटें गायब हैं। यूपी, बिहार और महाराष्ट्र भी नहीं है। पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ और दक्षिण के राज्यों पर ही फोकस रहा है। राहुल गांधी के अलावा इस लिस्ट में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में सबसे ऊपर राहुल गांधी का नाम तो फाइनल हो गया लेकिन बहन प्रियंका गांधी का नाम कहीं नहीं दिखा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। 

शशि थरूर और वेणुगोपाल की सीट भी घोषित तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के हासन से श्रेयस पटेल और बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल केरल की अलप्पुझा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे। कोरबा से ज्योत्सना महंत, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से राजेंद्र साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से जांजगीर से शिवकुमार डहारिया, रायपुर से विकास उपाध्याय और छत्तीसगढ़ के महासंमद से ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति सीईसी ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी। कांग्रेस की इस लिस्ट से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी  ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स