शिल्पा शेट्टी ने ट्रोल्स का किया मुंह बंद, कहा पैसों के लिए नहीं की शादी। 

शिल्पा बॉलीवुड की मोस्ट पावरफुल एक्ट्रेस में एक हैं जो अपनी फिटनेस और डांस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि शिल्पा अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। उन पर आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने पैसों की वजह से राज से शादी रचाई थी। इस बात पर एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को ऐसा करारा जवाब दिया है, जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी रचाई थी। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक शिल्पा-राज की शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे भी हैं। बेटे विआन और बेटी का समीशा नाम है। कुछ लोग हमेशा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को उनकी शादी को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा संग शादी क्यों की है। इस पर खुलासा करते हुए ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया है।

इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'जब मैंने राज से शादी की तो वो गूगल के अनुसार 108वें अमीर ब्रिटिश भारतीय में से एक थे, हां ये अच्छी बात है। हालांकि लोग ये भूल गए कि उस समय मैं खुद में भी अमीर थी। मैं अब ज्यादा अमीर हूं और अपना टैक्स और जीएसटी बिल भी खुद की कमाई से भरती हूं। आगे कहा कि उन्होंने राज से इसलिए शादी नहीं की थी वह अमीर थे बल्कि इसलिए कि क्योंकि राज पसंद थे। राज अच्छा इंसान हैं यही देखकर मैंने शादी की। अगर राज के पास पैसे होते पर वो अच्छे इंसान नहीं होते तो वह शादी नहीं करतीं। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा कि वो मेरा एक अच्छा दोस्त भी है औ दोस्त से शादी करना मतलब सबकुछ अच्छा होना। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स